प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त, MSP पर बड़ी खरीद..

पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को 9वीं किस्त आज जारी कर दी है। इसके तहत प्रत्येक किसानों के खाते में 2000 रुपये भेजे जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 9.75 करोड़ किसानों के खातों में 19,500 करोड़ रुपये की राशि भेजी है।।इस योजना के जरिए अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसान परिवारों को भेजी जा चुकी है।
पीएम मोदी ने कहा कि हाल में एक और बड़ा फैसला लेते हुए सरकार ने तय किया है कि जो राज्यों में हमारी सरकार मंडियां है उनको भी विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से मदद मिल सके। इस फंड का उपयोग करके हमारी सरकारी मंडियां बेहतर होंगी, ज्यादा मजबूत होगी, आधुनिक होगी।
पीएम मोदी ने कहा कि खरीफ हो या रबी सीजन, किसानों से MSP पर अब तक की सबसे बड़ी खरीद की है। इससे, धान किसानों के खाते में लगभग 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये और गेहूं किसानों के खाते में लगभग 85 हजार करोड़ रुपये डायरेक्ट पहुंचे हैं।

और पढ़े  भारत मंडपम: PM मोदी आज करेंगे कॉन्क्लेव का शुभारंभ, एआई से बायोटेक्नोलॉजी तक 12 विषयों पर होगी चर्चा
  • Related Posts

    करवा चौथ 2026: खत्म हुआ इंतजार! करवा चौथ पर कहीं दिखा चांद, जानिए आपके शहर में कब निकलेगा चांद ?

    आज, गुरुवार, 29 अक्तूबर को करवा चौथ है। हिंदू धर्म में पति की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-सुविधा के लिए करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। हर…

    कल दिल्ली मेट्रो चलेगी आधी रात तक: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए समय में बदलाव, जानें किन दर्शकों को मिलेगा लाभ

    पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने वाले फरीदाबाद के लोगों को वापसी में भी मेट्रो की सुविधा मिलेगी। 30 अक्तूबर को दिल्ली के…