नैनीताल / हल्द्वानी : बड़ी खबर भाजपा पार्टी से – भाजपा को एक बार फिर लगा झटका इन 2 लोगों ने दिया इस्तीफा ।

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। खास तौर पर भाजपा जिला नैनीताल में अब तक कई लोगों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसा लगता है की कार्यकर्ताओं मैं संगठन और सरकार के प्रति नाराजगी है जिस वजह से पहले और अब लगातार इस्तीफे आ रहे है।आज भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व में ग्रामीण मंडल के महामंत्री एव पूर्व ग्राम प्रधान रह चुके कद्दावर कार्यकर्ता हमेशा दामुआडूंगा के लोगों के हितों के लिए लड़ने वाले महेश जोशी एवं पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा नंदलाल ने भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद से इस्तीफा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को भेज दिया है। जिलाध्यक्ष को सौपे इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि वे पिछले कई वर्षों से समाज एवं जनहित कार्य व दमुआढुंगा को मालिकाना हल दिलाने की जवाबदेही से नही बच सकते। संगठन की ओर से लगातार उपेक्षा के कारण वे दायित्व से त्याग पत्र दे रहे है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, प्रदेश प्रभारी उत्तराखण्ड, प्रदेश महामंत्री को वही इस्तीफे की कॉपी प्रेषित की है। बता दे कि भाजपा हल्द्वानी के उत्तरी मंडल में भी पिछले दिनों बवाल मच चुका है। इस मंडल के पदाधिकारियों में जिले के एक नेता के रवैये को लेकर आक्रोश था।इसके चलते मंडल के अध्यक्ष नवीन पंत, महामंत्री दीशांत टंडन, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- दालचीनी की व्यावसायिक खेती के तरीके बताएंगे वैज्ञानिक, 11-12 जून को होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार
  • Related Posts

    देहरादून- दुखद खबर: निशानेबाज जसपाल राणा की मां का निधन, बेटे के जाने का गम नहीं सह पाईं

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी और कोच जसपाल राणा के परिवार से एक और दुखद खबर सामने आई है। बेटे के निधन के गम से उबर नहीं पाने…


    Spread the love

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *