ऋषिकेश : झूला पुल में सेल्फी खींचने के चक्कर में पर्यटक गंगा में गिरा , खोजबीन जारी ।

ऋषिकेश में थाना मुनिकीरेती अंतर्गत बदरीनाथ राजमार्ग स्थित मालाकुंटी में गंगा नदी तट पर सेल्फी खींचने के चक्कर में एक पर्यटक झूला पुल से नीचे गंगा नदी में गिर गया।

पर्यटक के नदी में गिरने से स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना मुनिकीरेती पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने नदी में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। लेकिन पर्यटक का कहीं कुछ पता नहीं चला। मुनिकीरेती थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे को उन्हें सूचना मिली की मालाकुंटी में कुछ पर्यटक मौजमस्ती की फेर में झूला पुल पर सेल्फी खींच रहे थे। इस दौरान एक पर्यटक का अचानक पैर फिसल गया और वह सीधे गंगा नदी में गिर गया।

नदी का बहाव तेज होने के कारण पर्यटक गंगा में ओझल हो गया। थाना पुलिस ने बताया कि जानकारी के बाद पता चला कि वह अपने जीजा विनोद और दोस्त विक्की निवासी पंजाबी कॉलोनी बुलंदशहर के साथ यहां आया था। इस घटना से जीजा बदहवास हालत में है, वह इस बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा है।

और पढ़े  देहरादून: झबरावाला गांव में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…