नैनीताल / हल्द्वानी : 2 दिन के अंदर परिवार के 3 सदस्यों की मौत, सस्ता गल्ला विक्रेता के घर में मचा कोरोना का कहर

Spread the love

कोरोना से एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। सस्ता गल्ला विक्रेता के परिवार में दो दिन में तीन सदस्यों की मौत हो गई। तीनों लोग कोरोना से संक्रमित थे। बेटे के मरने की खबर सुनने के 20 मिनट बाद पिता ने भी दम तोड़ दिया।

कुंवरपुर निवासी लाखन सिंह धारियाल (37) की कुंवरपुर में सस्ता गल्ला की दुकान है। वह अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पिता नर सिंह (66), माता गीता देवी (58), भाई, पत्नी और दो पुत्र थे। पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि 10 दिन पूर्व परिवार के तीन लोगों को कोरोना हो गया था। तीनों निजी अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार सुबह लाखन सिंह की माता गीता देवी (58) की मृत्यु हो गई। शनिवार करीब 11 बजे लाखन सिंह की भी मौत हो गई। यह बात जैसे ही कोरोना पीड़ित पिता पिता नर सिंह (66)को पता चली तो वह भी 20 मिनट बाद चल बसे। एक परिवार के तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अब परिवार में सस्ता गल्ला विक्रेता की पत्नी, एक नौ और एक पांच साल का पुत्र और एक छोटा भाई हैं। शनिवार को डीएसओ मनोज कुमार, एआरओ गिरीश चंद्र जोशी, पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल, सस्ता गल्ला विक्रेताओं के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडे सहित कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

मेरी मौत के बाद दुकान पत्नी के नाम करा देना
लाखन सिंह धारियाल ने दो दिन पूर्व पूर्ति निरीक्षक को अस्पताल से मैसेज किया था। मैसेज में वह बार-बार पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल से निवेदन करता रहा कि उसकी मौत के बाद सस्ता गल्ला की दुकान उसकी पत्नी के नाम करा देना जिससे उसकी पत्नी दो बच्चों को पाल सके। पूर्ति निरीक्षक बार-बार उसे दिलासा देते रहे कि ऐसा कुछ नहीं होगा हिम्मत रखो, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है।
बेटे का खर्च उठाएंगे पूर्ति निरीक्षक
पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि लाखन सिंह धारियाल अपने अंतिम समय में बच्चे और पत्नी को लेकर चिंतित थे। उन्होंने कहा कि वह एक बेटे के पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे। साथ ही दुकान भी पत्नी की नाम की जाएगी। सरकार से हर संभव मदद दिलवाने का भी प्रयास करेंगे

और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- 76 होमगार्ड पदों पर भर्ती, जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- PM मोदी के सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारी नाराज, प्रदेशभर में आज विरोध प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के सोना न खरीदने के बयान के विरोध में प्रदेशभर में सराफा कारोबारी सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल ने इसका ऐलान किया।…


    Spread the love

    सीबीएसई बोर्ड 12th Result: खत्म हुआ इंतजार, 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, उत्तराखंड के छात्र यहां देखें नतीजे

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच एक ही शिफ्ट में हुई थीं। आज सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *