उत्तराखंड / चमोली : 18+ के लिए दूसरे चरण की वैक्सीन की खेप के पहुंचने से वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है तीब्र गति से।

एक बार फिर से जिले में वैक्सीन की खेप पहुंचने के बाद 18 + के लिए दूसरे चरण का वैक्सीनेशन प्रारंभ हो गया है।पिछले सप्ताह के अंतिम दिनों में यहां वैक्सीन समाप्त हो गई थी।जिस कारण युवक युवतियों में निराशा पनप गई थी।

शनिवार को पहुंची वैक्सीन की खेप के बाद युवा अपने स्लॉट बुक कराने में व्यस्त हैं तो जिनके स्लाट बुक हो चुके थे उन्होंने आज वैक्सीन सेंटरों पर जाकर वैक्सीन लगवाई।पिण्डरघाटी के ग्राम पंचायत चोपता के अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नारायण बगड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर वैक्सीन सेंटर में रविवार को क्रमशः 90-90 युवक युवतियों को वैक्सीन लगाई गई।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के वैक्सीन सेंटर की एएनएम शशि सुमन सजवाण ने बताया कि हम लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन करवा रहे हैं।और क्रमवार लोगों को वैक्सीन लगा रहे हैं और वैकसीन लगाने के उपरांत उन्हें आधे घंटे के लिए प्रतिक्षा कक्ष में रुकने की सलाह देते हुए उनकी निगरानी कर रहे हैं।

इसी तरह कडाकोट पट्टी के ग्राम पंचायत चोपता के.स्वास्थ्य केंद्र के वैकसीन सेंटर पर आज से वैक्सीनेशन सुरू हो गया है।बताते चलें कि यह क्षेत्र लगभग 25 ग्राम पंचायतों वाला बडा क्षेत्र है।जिनके लिए नारायणबगड़ मुख्य बाजार पहुंच कर वैकसीन लगवाना बहुत ही मुश्किल काम है।वैसे भी लॉकडाउन के कारण यातायात सुविधाएं ध्वस्त हो रखे हैं।तो यहां पर वैक्सीनेशन सेंटर के प्रारंभ होने से यहां के लोगों को बड़ी राहत मिली है।आज यहां वैक्सीनेशन के प्रारंभ होने के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत भी मौजूद रहे।उन्होंने गांव में लोगों को मास्क और सेनिटाइजर भी वितरित किए।सामाजिक कार्यकर्ता मोहनसिंह रावत ने बताया कि चोपता क्षेत्र के लोगों ने उनके यहां पर वैक्सीनेशन सेंटर की सुरुवात करने के लिए शासन प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

और पढ़े  चमोली: बुग्यालों में इंसानी दखल से बदल रहा हिमालयन थार का ठिकाना, संरक्षण के लिए अब मानवीय हस्तक्षेप होगा कम
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…