नैनीताल : व्यापार मंडल ने सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल का पुतला दहन किया।शंखनाद कर सरकार को जगाया

Spread the love

उत्तराखंड सरकार में काबिना मंत्री सुबोध उनियाल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए आज व्यापार मंडल तल्लीताल व मल्लीताल के व्यापारी वर्ग ने अलग अलग प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया।यहाँ बता दें सभी व्यापारी वर्ग का कहना है कि कोविड़ के दौरान व्यापारी ने शासन प्रशासन का पूरा सहयोग दिया अब व्यापारी वर्ग को कई परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
अब व्यापार मंडल ने दो टूक में सरकार को जवाब दिया है अगर अति शीघ्र दुकानें नही खोली तो वह अनिश्चित काल के लिये बन्द कर देंगे।यहाँ तल्लीताल में व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नन्दन साह ने सभा की शुरूआत शंखनाद उद्घोष के साथ की गई और उम्मीद जताई कि सरकार तक व्यापारियों की पीड़ा पहुंचे ।
उन्होंने कहा कि बंद बाज़ारों से आर्थिक संकट के साथ व्यापारियों का मनोबल भी अब टूट रहा है।
समस्त मौजूद व्यापारियों ने घंटियों के माध्यम से अपनी समस्याओं को व्यक्त किया।
वही व्यापार मंडल के मल्लीताल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी की अगुवाई में सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल का पुतला दहन किया। इस बीच कई व्यापारी मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- हाईकोर्ट के लिए 30 हेक्टेयर भूमि, श्रमिकों को सौगात, जानें कैबिनेट के अन्य फैसले
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *