नैनीताल/ रामनगर : सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही से गर्भवती महिला व गर्भ में पल रहे दो मासूमों की हुई दर्दनाक मौत।

Spread the love

अल्मोड़ा जनपद के सल्ट क्षेत्र के ग्राम देवायल निवासी लक्ष्मण सिंह कि 24 वर्षीय पत्नी मंजू देवी जोकि गर्भवती थी इस महिला की चिकित्सकों की लापरवाही के कारण दर्दनाक मौत हो गई तो वही मृतक महिला के गर्भ में पल रहे तू मासूम बच्चों की भी मौत हो गई। मामले में क्षेत्र के पूर्व ग्राम प्रधान गोपाल सिंह आरोप लगाते हुए बताया कि महिला को उपचार के लिए परिजन पहले गांव के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए थे जहां चिकित्सकों ने पहले तो आने में ही समय लगा दिया और जब चिकित्सक पहुंचे तो उन्होंने महिला को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया उनका आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं कराई गई जिसके बाद परिजन इस महिला को उपचार के लिए रामनगर के स्वर्गीय राम दत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय लाए पूर्व प्रधान का आरोप है कि रामनगर में भी चिकित्सक करीब 20 मिनट बाद अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने महिला को देखते हुए तुरंत उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन यहां भी महिला को एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई जिसके बाद परिजन महिला को उपचार के लिए हल्द्वानी ले जा रहे थे लेकिन इसी बीच महिला ने बैल पड़ाव के समीप दम तोड़ दिया पूर्व प्रधान का आरोप है कि परिजन महिला को वापस रामनगर के सरकारी अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया उसके बाद परिजनों ने महिला के लगी यूरिन की नली को निकालने की बात कही तो चिकित्सकों ने महिला की नली नहीं निकाली पूर्व प्रधान ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण महिला व उसके गर्भ में पल रहे दो मासूम बच्चों की मौत हुई है उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वही राज्य आंदोलनकारी व उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने भी इस मामले में रामनगर सही चिकित्सालय के सीएमएस मणि भूषण पंच को एक ज्ञापन सौंपा और तुरंत कार्रवाई करने को कहा वही दूसरी ओर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है।

और पढ़े  उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

वही इस मामले में चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर मणि भूषण पंत ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और वह इसकी जांच कर रहे हैं। वही आपको बता दें कि रामनगर के सरकारी अस्पताल मैं मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार ने इस अस्पताल को पीपीपी मोड पर दिया था लेकिन पीपीपी मोड पर जाने के बाद भी आज भी मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है प्रदेश सरकार भले ही प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के दावे कर रही हो लेकिन धरातल पर देखें तो सरकारी अस्पतालों में हो रही लापरवाही के आंकड़े सरकार के दावों की पोल खोल रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *