नैनीताल / रामनगर : कौशिक पहुँचे रामनगर के चुकम में, आपदा पीड़ितों को बंधाया ढांढस ।

Spread the love

रामनगर 23 अक्टूबर, आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक अपने दो दिवसीय नैनीताल दौरे के दूसरे दिन रामनगर के आपदाग्रस्त क्षेत्र चुकम का निरीक्षण किया
इस क्षेत्र को जोड़ने वाला रास्ता आपदा से टूट गया है जिसके कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने राफ्ट पर बैठकर इस क्षेत्र का दौरा किया एवं आपदा के दौरान हुए जान माल के नुकसान का जायजा लिया।
कौशिक ने वहां रह रहे गाँव वालों एवं आपदा पीड़ितों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को सुना तथा उनके दुःख को साझा करने का प्रयत्न किया एवं उन्हें आश्वस्त किया कि भाजपा संगठन व प्रदेश सरकार हर हाल में उनके साथ खड़ी है और उन्हें पुनर्स्थापित करने के लिए सभी प्रकार की सहायता मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री मदन कौशिक ने बचाव कार्य मे लगे एस०डी०आर०एफ० के जवानों से भी मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की और और अच्छे आपदा प्रबंधन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस दौरान रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडी समिति अध्यक्ष राकेश नैनवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, दिनेश मेहरा, इंदर रावत, शेखर वर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े   देहरादून: BJP नेतृत्व को मसूरी विधानसभा में करनी होगी मशक्कत, पूर्व मंत्री अग्रवाल भी ठोंक रहे हैं ताल
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *