निर्भया जैसी हैवानियत:*- चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता को फिर सड़क पर फेंक कर भागे

Spread the love

रियाणा के फरीदाबाद कोतवाली थाना इलाके में 28 साल की महिला को कार में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मां से नाराज होकर घर से निकली महिला को कार सवार दो युवकों ने गंतव्य तक छोड़ने के बहाने कार में बैठाया। आरोप है कि दो घंटे से अधिक समय तक आरोपियों ने महिला को कार में फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर घुमाया। देर रात लगभग 3 बजे महिला को एसजीएम नगर स्थित मुल्ला होटल के पास चलती कार से फेंककर आरोपी कार भगा ले गए। महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

सीसीटीवी जांच रही पुलिस
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत पर कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सहेली के घर जाने की कही बात
पीड़िता महिला फरीदाबाद की ही रहने वाली है। पीड़िता की बहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात लगभग साढ़े 8 बजे उनके पास बहन की कॉल आई थी। उसे बताया गया कि घर में मां से कहासुनी हो गई है और मैं अपनी सहेली के घर जा रही हूं। पीड़िता ने कहा था कि सहेली के घर से 2-3 घंटे में वापस आ जाऊंगी। देर रात लगभग 12 बजे महिला दो नंबर चौक से कल्याणपुरी तीन नंबर चौक तक जाने के लिए सवारी वाहन के इंतजार में थी। इस दौरान एक वैन आकर रुकी जिसमें दो युवक सवार थे। आरोप है कि लिफ्ट देने के बाद दोनों युवक वैन को कल्याणपुरी चौक की बजाय गुरुग्राम रोड की ओर ले जाने लगे।

और पढ़े  कांग्रेस की PM को सलाह: ट्रंप को खुश करना बंद करें, देश हित के खिलाफ व्यापार समझौते पर न करें हस्ताक्षर

चलती कार से पीड़िता को फेंका
फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग स्थित हनुमान मंदिर से आगे जाकर एक आरोपी कार चलाता रहा जबकि दूसरे ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। लगभग दो घंटे तक आरोपी वैन को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर घुमाते रहे। महिला ने विरोध भी किया, लेकिन आरोपियों से बच नहीं सकी। देर रात करीब 3 बजे आरोपियों ने एसजीएम नगर के राजा चौक स्थित मुल्ला होटल के पास महिला को चलती वैन से फेंका और निकल गए। सड़क पर गिरने से महिला के चेहरे व अन्य हिस्सों पर चोट लगी। उसके चेहरे पर टांके लगाए गए हैं।

डॉक्टरों ने किया दिल्ली रेफर
देर रात पीड़िता ने अपनी बहन को कॉल कर इस बारे में बताया। बहन मौके पर पहुंची तो देखा कि पीड़िता बदहवास हालत में थी। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। बाद में हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर किया, लेकिन परिजनों ने फरीदाबाद के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।


Spread the love
  • Related Posts

    कांग्रेस की PM को सलाह: ट्रंप को खुश करना बंद करें, देश हित के खिलाफ व्यापार समझौते पर न करें हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर भारत के दौरे पर आए हैं। इस मौके पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री…


    Spread the love

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, PM-राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, कैसा रहा कार्यकाल?

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह अल्पसंख्यक कार्य, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य…


    Spread the love