BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

अलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूले गए। अब पांच लाख रुपये और मांगे जा रहे थे। पीड़ित भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी निधीश कांत भट्ट हैं। उनकी शिकायत पर थाना बन्नादेवी पुलिस ने महिला पूजा और खुद को अधिवक्ता बताने वाले अनूप कौशिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, करीब 10-12 दिन पहले निधीश कांत भट्ट की फेसबुक मैसेंजर पर पूजा नाम की महिला से बातचीत शुरू हुई थी। आरोप है कि महिला ने फ्लैट बेचने के बहाने उन्हें 30 जुलाई को क्वार्सी बाईपास स्थित स्वर्ण जयंती नगर बिजली घर के पीछे बुलाया। वहां पहुंचने पर उन्हें साजिश के तहत नशीला पदार्थ खिला दिया गया। पीड़ित के अनुसार, नशे की हालत में होने के बाद आरोपियों ने उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। आरोप है कि मौके पर मौजूद अज्ञात लोगों ने उनकी सोने की अंगूठी, चेन और जेब में रखे 12 हजार रुपये भी निकाल लिए।

तहरीर के मुताबिक, उसी रात पूजा ने व्हाट्सएप कॉल की। इसके बाद खुद को अधिवक्ता अनूप कौशिक बताने वाले व्यक्ति ने फोन कर वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि दोनों ने पांच लाख रुपये की मांग की। डर के कारण पीड़ित ने अगले दिन दोनों को एक-एक लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद भी आरोपी लगातार पांच लाख रुपये और देने का दबाव बना रहे थे। परेशान होकर भाजपा नेता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ द्वितीय धनंजय कुमार ने बताया कि निधीश कांत भट्ट की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में फ्लैट की लोकेशन, आरोपियों की कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि निधीश कांत भट्ट के साथ हुई घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। यह कोई व्यक्तिगत प्रकरण हो सकता है।
और पढ़े  अयोध्या: रामनगरी की सुरक्षा का नया खाका तैयार कर रही एनएसजी, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी का सुरक्षा ऑडिट शुरू
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…