Bihar: पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल,उग्र भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी

टना के जीरो माइल इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और इस दौरान हिंसक प्रदर्शन करते हुए पुलिस की तीन वाहनों में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और सड़क से शव हटाकर यातायात बहाल कराया गया।

पटना सिटी के एसडीएम सत्यम सहाय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसके बाद मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया गया और इसी दौरान हिंसा की घटनाएं हुईं। उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
एसडीएम ने बताया कि अब शव को सड़क से हटा दिया गया है और यातायात सामान्य कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़े  बिहार में टला रेल हादसा, महानंदा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे,मची अफरा-तफरी
  • Related Posts

    बिहार में टला रेल हादसा, महानंदा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे,मची अफरा-तफरी

    बिहार के भोजपुर जिले में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। आरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15484)…

    बिहार: शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार, 2 शिक्षक निलंबित; छात्राओं को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप

    बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल में दो सरकारी शिक्षकों पर नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो बनाने, उसे वायरल करने और कथित तौर पर ब्लैकमेल कर परेशान करने…