नई पहल – : हरिद्वार : अब इस नाम वाले करेंगे रोपवे से मुफ्त में चंडी देवी मंदिर की यात्रा ….देखें क्या है खास

Spread the love

टोक्यो ओलंपिक की हॉकी स्टार वंदना कटारिया और गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के सम्मान में हरिद्वार में उषा ब्रेको कंपनी ने नई पहल की है। कंपनी ने घोषणा की है कि वंदना और नीरज नाम के यात्रियों से 11 से 22 अगस्त तक रोपवे से चंडी देवी मंदिर की यात्रा करने पर कोई किराया नहीं लिया जाएगा। नजीबाबाद हाईवे के ऊपर नील पर्वत पर स्थित सिद्घ पीठ मां चंडी देवी का मंदिर है। मंदिर तक करीब छह किलोमीटर पर्वत का सफर करने के लिए उषा ब्रेको लिमिटेड कंपनी की ओर से रोपवे का संचालन किया जाता है। उषा ब्रेेको प्रबंधन ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में नीरज चोपड़ा की ओर से गोल्ड मेडल जीतने और गोलों की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने वाली रोशनाबाद गांव की बेटी वंदना कटारिया के सम्मान में  ये पहल की है। कंपनी की ओर से भारत के नीरज और वंदना के नाम के लोगों के लिए 11 से 22 अगस्त तक चंडी देवी मंदिर पर जाने वाले रोपवे में मुफ्त यात्रा योजना शुरू की है। कंपनी के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख मनोज डोभाल ने बताया कि नीरज व वंदना के नाम पुरुष व महिला अपना आधार कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने देश नाम विश्वभर में रोशन किया है। इसी की खुशी में कंपनी ने उन्हें सम्मान देने के लिए यह कदम उठाया है।
बुधवार को हरिद्वार आएंगी वंदना
भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया बुधवार को अपने हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित घर पहुंच रही हैं। वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह आठ बजे पहुंचेंगी। वहां से वे सीधे अपने गांव जाएंगी। दिनभर परिवार के साथ रहने के बाद वह वापस लौट जाएंगी।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट- पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता को आदेश का पालन करने के निर्देश, उत्तरकाशी में टेंडर का मामला

वंदना कटारिया के भाई पंकज कटारिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वंदना के स्वागत में परिवार के सभी सदस्य जौलीग्रांट एयरपोर्ट जाएंगे। जहां वंदना का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वंदना के परिवार के साथ एक ही दिन रहने की संभावना है।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *