देहरादून- : सीएम तीरथ का फैसला नर्सिंग भर्ती परीक्षा स्थगित, 28 मई को होने वाली थी परीक्षा

Spread the love

उत्तराखंड में नर्सिंग के 2621 पदों पर भर्ती के लिए 28 मई को होने वाली परीक्षा फिर स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में कराई जाएगी। परीक्षा का आयोजन केवल दो शहरों के बजाय सभी जिलों में कराने के लिए परिषद ने उम्मीदवारों से परीक्षा के शहरों का विकल्प मांगा है।

उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद (यूबीटीईआर) की ओर से 28 मई को स्टाफ नर्स भर्ती की परीक्षा की तिथि घोषित की गई थी, जिसके एडमिट कार्ड शुक्रवार को जारी होने थे। यह परीक्षा देहरादून और हल्द्वानी में 27 केंद्रों पर आयोजित की जानी थी लेकिन प्रवेश पत्र जारी होने से ठीक पहले कई दुश्वारियां पैदा हो गईं। चूंकि तमाम उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जो कि विभिन्न अस्पतालों में संविदा पर काम कर रहे हैं। उन्हें इस मुश्किल समय में वहां से इतनी दूर आकर परीक्षा देना मुश्किल था। लिहाजा, परिषद ने परीक्षा को तत्काल स्थगित कर दिया। 

अब तय किया गया है कि यह परीक्षा सभी जिलों में कराई जाएगी। परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों से परीक्षा शहरों की जानकारी ऑनलाइन भरने के लिए 23 मई से 28 मई तक का समय दिया गया है। वह अपने परीक्षा के लिए केंद्र का विकल्प ऑनलाइन भर सकते हैं। परिषद के संयुक्त सचिव मुकेश पांडेय ने बताया कि अब परीक्षा का आयोजन जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में सभी जिलों में कराया जाएगा। 

बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा 18 अप्रैल को प्रस्तावित की गई थी लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद 20 मई को ही स्वास्थ्य विभाग ने इसके आयोजन की तिथि 28 मई तय की थी। इस परीक्षा के लिए कुल 2621 पदों के लिए 9001 उम्मीदवारों ने आवेदन किया हुआ है। जिनमें उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, ओडिशा और तमिलनाडु के उम्मीदवार हैं।

और पढ़े  ऋषिकेश- नाबालिग पर धर्म परिवर्तन का दबाव, मां की शिकायत पर तीन लोगों पर FIR दर्ज

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *