ऋषिकेश- नाबालिग पर धर्म परिवर्तन का दबाव, मां की शिकायत पर तीन लोगों पर FIR दर्ज

ऋषिकेश क्षेत्र में एक नाबालिग पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी के साथ किराये के मकान में रहती है। जहां एक महिला उसे धर्म परिवर्तन के लिए उकसाती थी। आरोपी नाबालिग को धर्म विशेष के रीति-रिवाज अपनाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे थे।

 

नाबालिग ने मां की बात मानना बंद कर दिया और संबंधित रीति-रिवाज अपनाने लगी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़े  बागेश्वर: फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में खलबली
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…