देहरादून – माथे पर तिलक, हिंदू नाम; निकला बांग्लादेशी, सत्यसाधू बनकर रह रहा सनीउर रहमान लक्ष्मणझूला से गिरफ्तार

Spread the love

 

 

माथे पर तिलक, हिंदू नाम लेकिन निकला बांगलादेशी। सनीउर रहमान सत्यसाधू (39 वर्ष) बनकर घूम रहा था। पौड़ी गढ़वाल के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को अवैध रूप से भारत में रह रहे होने पर गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली लक्ष्मणझूला पुलिस और अभिसूचना इकाई ने रामझूला रोड स्थित काली मंदिर के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सनीउर रहमान उर्फ सत्यसाधू (39 वर्ष) के रूप में बताई, जो बांग्लादेश के फरीदपुर का निवासी है।

आरोपी ने स्वीकार किया कि वह वर्ष 2016 से बिना वीजा भारत में रह रहा था और उसने दिल्ली के पते पर फर्जी नाम से आधार कार्ड भी बनवाया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक एक्सपायर बांग्लादेशी पासपोर्ट, आधार कार्ड, तीन मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, पेन ड्राइव सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  Rain: बारिश से उफान पर आया भट्टा फॉल, रौद्र रूप देख सहमे पर्यटक, तेज बहाव के चलते बढ़ी सतर्कता
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- राज्य में शराब की नई दुकानें खोले जाने पर रोक लागू रहेगी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने आबकारी आयुक्त के बयानों के आधार पर यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की आबकारी नीति के तहत अब नई मदिरा की दुकानें…


    Spread the love

    पौड़ी- SIR: पौड़ी की वोटर लिस्ट में सामने आईं बड़ी खामियां, 1.58 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

    Spread the love

    Spread the loveविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पौड़ी जिले की मतदाता सूची में बड़ी विसंगतियां मिली हैं। जिले के 5,54,827 मतदाताओं में से 1,58,733 के रिकॉर्ड में नो मैपिंग…


    Spread the love