पिथौरागढ़: पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, शादी समारोह में हुए विवाद के बाद खौफनाक वारदात

 

पिथौरागढ़ जनपद के अस्कोट थाना क्षेत्र के घिंघरानी गांव में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बुधवार रात हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के दौरान गांव में एक शादी समारोह था, जिसके बाद शादी की खुशियां भी ठंडी पड़ गईं।

 

पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट थाने के अंतर्गत नेपाल सीमा के पास द्वालीसेरा गांव पड़ता है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात गांव में एक शादी समारोह था। गांव के ही भुवन प्रसाद (50) और उसकी पत्नी गीता देवी (38) भी इस कार्यक्रम में शामिल थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिस पर तैश में आकर भुवन ने कुल्हाड़ी से हमला कर गीता देवी की हत्या कर दी।

गांव के लोगों को घटना की सूचना तब मिली जब भुवन प्रसाद के परिजनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। मौके पर गीता देवी का शव खून से लथपथ शव पड़ा। इस पर पुलिस को सूचित दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी केएस रावत ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की गहनता से जांच कर हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतका के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। इस घटना से  क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

और पढ़े  उत्तराखंड: ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन शुरू, मंत्री ने दिए प्रभावितों को मुआवजा देने के निर्देश
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…