देहरादून- प्रदेश भर में जाकर संवाद करेंगे हरीश रावत, बताया चुनाव नतीजों के बाद क्या अनुभूति हुई

Spread the love

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, चुनाव नतीजों के बाद मुझे गंभीरता से यह अनुभूति हुई कि राजनीति में सतत तर्कपूर्ण संवाद आवश्यक है। मैंने गहन विचार करने के बाद निर्णय लिया कि 15 मई से प्रदेश भर में जाकर संवाद करूंगा। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि संवाद में तीन समूह होंगे।

पहला प्रबुद्ध वर्ग जो राज्य आंदोलन और राज्य निर्माण से अत्यधिक उत्साहित था। मैं उनसे यह जानने का प्रयास करूंगा कि इस 25 साल की यात्रा में क्या हम सही दिशा की ओर बढ़ रहे हैं और हमारा मार्ग चयन तर्कसंगत है। राज्य में अलग-अलग संगठनों व युवाओं के साथ भी संवाद करूंगा। रोजगार देने के मामले में मेरे नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड कुल मिलाकर अच्छा रहा है। वर्ष 2014 में राज्य ने बेरोजगारी की वार्षिक वृद्धि दर 13 प्रतिशत से ऊपर थी। वर्ष 2017 में देश भर में सबसे न्यूनतम डेढ़ प्रतिशत लाने में हम सफल हुए थे।

आज भी मेरे पास रोजगार और स्वरोजगार का एक स्पष्ट रोड मैप है। हरीश रावत ने कहा,संवाद अभियान की शुरूआत हरिद्वार में मां गंगा, कुमाऊं में ग्वेल देवता गढ़वाल में घंडियाल देवता का आशीर्वाद लेकर शुरू करूंगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले-पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को भगाया जाता है, भारत में नहीं
  • Related Posts

    पौड़ी- SIR: पौड़ी की वोटर लिस्ट में सामने आईं बड़ी खामियां, 1.58 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

    Spread the love

    Spread the loveविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पौड़ी जिले की मतदाता सूची में बड़ी विसंगतियां मिली हैं। जिले के 5,54,827 मतदाताओं में से 1,58,733 के रिकॉर्ड में नो मैपिंग…


    Spread the love

    डीडीहाट का हत्याकांड…रात को सड़क किनारे मिला खून से सना ‘भूपेंद्र’, चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveडीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की…


    Spread the love