ज्योतिर्मठ- नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के ट्रैकिंग रूटों पर ऑनलाइन होगा पंजीकरण, विभाग तैयार कर रहा पोर्टल

Spread the love

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत ट्रैकिंग रूटों पर जाने के लिए अब ऑफलाइन पंजीकरण के लिए विभागीय कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब इन जगह जाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की जा रही है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से पंजीकरण के लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है। विभाग का दावा है कि 15 मई से पोर्टल पर पंजीकरण आरंभ हो जाएंगे।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत कई छोटे-बड़े ट्रैकिंग रूट हैं। इनमें से कुछ गर्मियों में ही संचालित होते हैं, जबकि कुछ सर्दियों में भी खुले रहते हैं। इन ट्रैकिंग रूटों पर जाने के लिए विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य होता है। अभी तक अनुमति के लिए विभागीय कार्यालय में आकर आवेदन देने की व्यवस्था चली आ रही है। लेकिन अब विभाग पर्यटकों व ट्रैकरों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था करने जा रहा है।

इसका लाभ पर्यटकों के साथ ही टूर ऑपरेटरों को भी मिलेगा। विभाग ने पिछले साल फूलों की घाटी में जाने वाले पर्यटकों के पंजीकरण की ऑनलाइन व्यवस्था आरंभ की थी, अब इस साल से पार्क के अंतर्गत आने वाले सारे ट्रैकिंग रूटों पर जाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा।

 

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के प्रमुख ट्रैकिंग रूट

– क्वांरीपास ट्रैक, द्रोणागिरी ट्रैक, नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क, सतोपंत, कागभुसंडी, फूलों की घाटी, चेनाप घाटी मुख्य ट्रैकिंग रूट हैं।

 

कोटपार्क प्रशासन की ओर से ऑनलाइन वेबसाइट तैयार की जा रही है। 15 मई से यह वेबसाइट शुरू हो जाएगी। जिससे ट्रैकिंग पर जाने वाले सभी ट्रैकर व पर्यटक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे। साथ ही ट्रैकिंग के दौरान कोई दिक्कत न हो इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग के साथ भी तैयारी की जा रही है। फूलों की घाटी जाने वाले मार्ग पर वैली गेट के पास एक व्यू प्वाइंट तैयार किया जा रहा है, इससे पर्यटकों को क्षेत्र का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। फूलों की घाटी वाले मार्ग को 15 मई से सुधारने का कार्य आरंभ किया जाएगा। – अभिमन्यु, डीएफओ नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी ने निर्देश दिए, ग्लेशियर झीलों और आसपास के भूभाग का होगा आकलन, अध्ययन के लिए जाएगी टीम
  • Related Posts

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the loveबागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: भू-धंसाव से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित, धाम समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री क्षेत्र में देर रात हुई बारिश के बाद भू-धंसाव और भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित हो गया। हाईवे पर मलबा और पत्थर आने से स्थानीय लोगों…


    Spread the love