देहरादून- गृह मंत्री शाह के निर्देश, चुनाव पूर्व विधायक करेंगे भोजन पर चर्चा, गांव के हर बूथ तक जाएंगे

Spread the love

 

 

गामी विधानसभा चुनाव से पहले सभी भाजपा विधायक भोजन पर चर्चा करते नजर आएंगे। दूसरी ओर, गांव-गांव के हर बूथ तक सभी को जाना होगा। गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार स्थित एक निजी होटल में पार्टी की टोली बैठक में ये निर्देश दिए।

बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनजर बूथ केंद्रित रचना और हर बूथ का लक्ष्य निर्धारित करते हुए चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई गई। बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र के साथ सांसद-विधायकों को बूथ-बूथ तक पहुंच बनाने के निर्देश दिए गए। तय हुआ कि विधायक मंडल स्तर पर भोजन पर चर्चा के साथ ही आगामी चुनाव तक प्रतिदिन अपने विस क्षेत्र में हर बूथ पर कोई न कोई कार्यक्रम करेंगे और जनता से मिलेंगे।

बैठक के बारे में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि चुनावी वर्ष को देखते हुए शाह का प्रमुख रूप से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। जिसमें उन्होंने सभी लोगों को कार्यकर्ताओं की संतुष्टि और संगठन विस्तार पर जोर देने की बात कही। ताकि कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की समस्याओं को टारगेट कर उसका निवारण किया जाए।

इसी तरह संगठन विस्तार के क्रम में बूथ एवं मंडल स्तर पर प्रकोष्ठों एवं विभागों की इकाइयों का शीघ्र गठन किया जाएगा। जिनके आधार पर पार्टी की सक्रियता को पहले से अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

 

 

एसआईआर के लिए तैयारी पूरी करें
बैठक में प्रदेश में शीघ्र शुरू होने वाली एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हुई। जिसके लिए बीएलए-2 बनाने के काम को शत प्रतिशत पूरा कर वोट संरचना अनुसार चुनावी तैयारी करेगी। धीरे-धीरे चुनावी दृष्टि से पार्टी अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी ताकि बूथ स्तर पर कैसे सफलता के लक्ष्य को प्राप्त किया जाए।

और पढ़े  देहरादून: दून एयरपोर्ट पर आज से डिजी यात्रा की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री राममोहन वर्चुअल करेंगे शुभारंभ

Spread the love
  • Related Posts

    पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर पति पर हमला, जमकर की पिटाई

    Spread the love

    Spread the loveपत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों ने ट्रांसपोर्टर की जमकर पिटाई करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। जिम ट्रेनर के मुंह और सिर में कईं…


    Spread the love

    देहरादून: CM धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर…


    Spread the love