देहरादून- गृह मंत्री शाह के निर्देश, चुनाव पूर्व विधायक करेंगे भोजन पर चर्चा, गांव के हर बूथ तक जाएंगे

 

 

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सभी भाजपा विधायक भोजन पर चर्चा करते नजर आएंगे। दूसरी ओर, गांव-गांव के हर बूथ तक सभी को जाना होगा। गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार स्थित एक निजी होटल में पार्टी की टोली बैठक में ये निर्देश दिए।

बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनजर बूथ केंद्रित रचना और हर बूथ का लक्ष्य निर्धारित करते हुए चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई गई। बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र के साथ सांसद-विधायकों को बूथ-बूथ तक पहुंच बनाने के निर्देश दिए गए। तय हुआ कि विधायक मंडल स्तर पर भोजन पर चर्चा के साथ ही आगामी चुनाव तक प्रतिदिन अपने विस क्षेत्र में हर बूथ पर कोई न कोई कार्यक्रम करेंगे और जनता से मिलेंगे।

बैठक के बारे में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि चुनावी वर्ष को देखते हुए शाह का प्रमुख रूप से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। जिसमें उन्होंने सभी लोगों को कार्यकर्ताओं की संतुष्टि और संगठन विस्तार पर जोर देने की बात कही। ताकि कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की समस्याओं को टारगेट कर उसका निवारण किया जाए।

इसी तरह संगठन विस्तार के क्रम में बूथ एवं मंडल स्तर पर प्रकोष्ठों एवं विभागों की इकाइयों का शीघ्र गठन किया जाएगा। जिनके आधार पर पार्टी की सक्रियता को पहले से अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

 

 

एसआईआर के लिए तैयारी पूरी करें
बैठक में प्रदेश में शीघ्र शुरू होने वाली एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हुई। जिसके लिए बीएलए-2 बनाने के काम को शत प्रतिशत पूरा कर वोट संरचना अनुसार चुनावी तैयारी करेगी। धीरे-धीरे चुनावी दृष्टि से पार्टी अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी ताकि बूथ स्तर पर कैसे सफलता के लक्ष्य को प्राप्त किया जाए।

और पढ़े  रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…