गुरुवार को दिल्ली में
3231 नए संक्रमित सामने आए हैं। गुरुवार को जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 3231 मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण से 233 लोगों की मौत हो गई और 7831 लोग ठीक हुए हैं।
दिल्ली में 24 घंटे में कुल 58744 टेस्ट हुए, जिसके बाद अब दिल्ली की संक्रमण दर घटकर 5.50 फीसदी हो गई है। हालांकि दिल्ली में टेस्टिंग की घटती संख्या चिंता का विषय है कि अगर ज्यादा टेस्ट हों तो कहीं यह आंकड़े ज्यादा न हो जाएं। 58744 टेस्ट में से 43914 आरटीपीसीआर टेस्ट हुए और 14830 एंटीजन टेस्ट हुए। दिल्ली में अब तक कुल 1 करोड़ 85 लाख 32 हजार 803 टेस्ट हो चुके हैं।







