दिल्ली : मीडिया जगत के लिए बुरी खबर नहीं रहे रोहित सरदाना.

Spread the love

मशहूर टीवी एंकर और पत्रकार रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे और नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। रोहित सरदाना ने लंबे समय तक ‘जी न्यूज’ और ‘आजतक’ चैनल पर काम किया। रोहित सरदाना को उनके बेहतर काम के लिए पत्रकारिता जगत के कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वह किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय पेश करते हुए नजर आते थे।
रोहित सरदाना के निधन की खबर के बाद बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े तमाम जाने माने चेहरों ने ट्वीट कर गहरा शोक व्यक्त किया। बॉलीवुड कलाकार अशोक पंडित, स्वरा भास्कर, अनुपम खेर और जीशान अय्यूब ने ट्वीट कर रोहित सरदाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे इतर राजनीतिक दुनिया के कई दिग्गजों ने भी रोहित सरदाना के निधन पर दुख जताया और पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ने रोहित सरदाना के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “वरिष्ठ टीवी पत्रकार रोहित सरदाना जी के निधन की दुखद खबर स्तब्ध कर देने वाली है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहने का साहस दें।”


Spread the love
और पढ़े  ऑपरेशन सिंदूर: CDS जनरल अनिल चौहान का बयान कहा- अभी भी जारी है ऑपरेशन सिंदूर.., हमारी तैयारी का स्तर बहुत ऊंचा
  • Related Posts

    रेलवे का बड़ा एक्शन:- 2.5 करोड़ IRCTC अकाउंट्स किए गए डिलीट, फर्जी पहचान के साथ बनाए गए थे अकाउंट

    Spread the love

    Spread the love     भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग में पारदर्शिता और सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 2.5 करोड़ फर्जी IRCTC यूजर अकाउंट्स को बंद कर…


    Spread the love

    कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम MODI समेत कृतज्ञ राष्ट्र ने बलिदानियों को नमन किया, जानिए किसने क्या कहा?

    Spread the love

    Spread the love     राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत कृतज्ञ राष्ट्र आज कारगिल के बलिदानियों को नमन कर रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि आज का दिन भारतीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *