दिल्ली-एनसीआर : आज से लगेगा कई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध, प्रदूषण को रोकने के लिए आज से ग्रेप लागू ।

Spread the love

वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू हो जाएगा। इसके तहत प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों को नियंत्रित करने के साथ ही एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अगले सप्ताह इस मसले पर बैठक होगी और नए प्रावधानों को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर में हर साल 15 अक्तूबर से लेकर 15 मार्च के बीच हवा के खराब श्रेणी में पहुंचने पर ग्रेप लागू किया जाता है। हालांकि, इन दिनों वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में बना हुआ है।
वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सदस्य सचिव डॉ. प्रशांत गार्गव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान 15 अक्तूबर से ग्रेप नियमों को लागू करने का सुझाव दिया गया है। मौसम विभाग के डॉ. वीके सोनी के मुताबिक, अगले दो दिनों में दक्षिण-पूर्व की ओर से हवाएं चलेंगी।  

अगले सप्ताह बैठक के बाद प्रदूषण नियंत्रण पर और फैसले होंगे
अगले पांच दिन तक वायु गुणवत्ता का स्तर संतोषजनक श्रेणी में रहने की संभावना
17 और 18 अक्तूबर को हल्की बारिश की संभावना

प्रदूषण नियंत्रण के लिए बोर्ड के सुझाव
होटल और ढाबों में कोयले व लकड़ी का उपयोग बंद करना
खुले स्थान पर कचरा जलाने पर प्रतिबंध लगाया जाए
बस और मेट्रो के फेरे बढ़ाना
दिल्ली-एनसीआर में ईट भट्ठों पर पूरी तरह से प्रतिबंध
उद्योगों और बिजली संयंत्रों में प्रदूषण नियंत्रण मानकों का सख्ती से पालन करना
पीयूसी मानदंडों का सख्ती से पालन किया जाए
प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को जब्त कर भारी जुर्माना लगाना
सड़क किनारे धूल पर पानी का छिड़काव करना

और पढ़े  विधेयक पारित- लोकसभा में हंगामे के बीच लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पारित, ध्वनिमत से हुआ मतदान

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म, ₹2500 के लिए कैसे करें अप्लाई?

    Spread the love

    Spread the love दिल्ली की भाजपा सरकार ने अपना एक और चुनावी वादा पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शनिवार को दिल्ली लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च किया है। इस…


    Spread the love

    PM को अपशब्द कहने वाली लड़की ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्या-क्या कहा?

    Spread the love

    Spread the loveजंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वाली लड़की का माफी मांगने का वीडियो वायरल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *