छठ महापर्व : मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मांगी उपराज्यपाल से छठ पूजा की अनुमति ।

Spread the love

राजधानी दिल्ली में महापर्व छठ को लेकर असमंजस बरकरार है। दिल्ली सरकार ने इस बाबत गाइडलाइंस जारी करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र पहले ही लिख दिया है। इसी बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को भी इस संबंध में पत्र लिखा। उन्होंने लिखा कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति अब बेहतर है। मेरे ख्याल से कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हमें दिल्ली में छठ पूजा के आयोजन की अनुमति दे देनी चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतर आई
छठ पूजा को लेकर दिल्ली में राजनीति गरमा गई है। कोरोना को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों, जलाशयों और नदी किनारों पर छठ पूजा को लेकर रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार के इस फैसले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतर आई है। 

अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया
दिल्ली भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छठ पूजा पर रोक के विरोध में मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल हो गए थे और उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था।


Spread the love
और पढ़े  अगस्त से नए नियम- 1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट और CKYC के नियम, यहां जानें...
  • Related Posts

    दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म, ₹2500 के लिए कैसे करें अप्लाई?

    Spread the love

    Spread the love दिल्ली की भाजपा सरकार ने अपना एक और चुनावी वादा पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शनिवार को दिल्ली लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च किया है। इस…


    Spread the love

    PM को अपशब्द कहने वाली लड़की ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्या-क्या कहा?

    Spread the love

    Spread the loveजंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वाली लड़की का माफी मांगने का वीडियो वायरल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *