तो क्या विवाद के चलते मीडिया सलाहकार दिनेश मानसेरा की नियुक्ति हुई रद्द

Spread the love

बिते दिवस उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपना मीडिया सलाहकार बनाने का आदेश जारी किया। हर जगह इसको लेकर खबर छपी। पर आज खुद दिनेश मानसेरा ने इस पद को अस्वीकार करने की घोषणा कर दी। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि इस नियुक्ति पर भाजपा में विवाद को देखते हुए आदेश सरकार द्वारा रद्द किया गया।

पत्रकार दिनेश मानसेरा का वक्तव्य

मुझे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी ने अपना मीडिया सलाहकार बनाया. सबकी दुआएँ मिली. जब मैं देहरादून पहुंचा तो उससे पहले ही सोशल मीडिया पर बहुत कुछ मेरे बारे में और मेरे परिवार के बारे में उछाला गया.
इस सबसे भी ज्यादा मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के फैसले पर सवाल उठे. मेरी नियुक्ति के पीछे मेरी योग्यता, मेरा पत्रकारिता का अनुभव, मेरा स्वभाव-व्यवहार और मेरे द्वारा लोगो की भलाई ही आधार थी। यह सब ऐसे लोगो को रास नही आ रही जो मुझे पहचानते भी नहीं। इस सभी विषयों से सीएम साहब को भी कष्ट पहुंच रहा है।
मुझे बुलाने और अपनी टीम में रखने का निर्णय उनका ही था। मुझे आभास है कि वो सरल सज्जन व्यक्ति हैं। इसलिए मुझे यहां पदभार ग्रहण करने से पहले सभी विषयों पर सोचना समझना पड़ा। यही फैसला लिया है कि जब हम ऐसे लोगो से घिरे रहेंगे जोकि हमे काम ही करने नही देगे तो ऐसे माहौल में काम करने का कोई औचित्य नहीं।
मुझे पद लालसा कभी नही रही। ये मेरे करीबी सब जानते है। मान सम्मान सबका जरूरी है जोकि कायम रहना चाहिए। मैं स्पष्ट मानता हूं कि जब तक कार्य संस्कृति न हो वहां सब बेमानी है। सबकी गरिमा बनी रहे इसलिए मैं इस पद को अस्वीकार करता हूँ

और पढ़े  देहरादून- विजिलेंस की कार्रवाई, बिजली कनेक्शन के नाम पर 80 हजार की रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार

उधर ये भी कहा जा रहा है कि मीडिया सलाहकार के पद पर दिनेश मानसेरा की नियुक्ति रद्द की गई है। एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को सरकार ने मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार बनाया था लेकिन अब उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई है। बताया जा रहा है कि भाजपा के अंदर दिनेश मनसेरा के मीडिया सलाहकार बनाये जाने के बाद विवाद देखा जा रहा था। इसके बाद सरकार के द्वारा उनके मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकार के आदेश को निरस्त किया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *