पुलिस की गिरफ्त में आया खुद को पत्रकार बता 3500 रुपये वसूलने वाला युवक

खुद को पत्रकार बताकर वेल्डिंग मिस्त्री के दुकानदार से 35 सौ रुपए वसूलने का मामला सामने आया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा था। पुलिस आरोपी और उसके स्कूटी की तलाश मे लगी थी। दुकानदार ने घटना की लिखित तहरीर कोतवाली में दी।शख्स के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के बाद मामला हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अजेंद्र प्रसाद को सौंपा। छानबीन के लिए पुलिस के पास सिर्फ स्कूटी का नंबर ही था। इसी अधार पर जांच करने पर अजेंद्र प्रसाद को पता चला कि यह स्कूटी जयराम जग्गी के एक युवक के नाम पंजीकृत है। इस पर उसे पकड़ कर पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उससे साढ़े तीन हजार रूपये भी बरामद कर लिए हैं। उसकी स्कूटी के दस्तावेज न होने के कारण स्कटी सीज कर दी गई है।

और पढ़े  पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…