तीसरी लहर के संकेत : कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, भारत में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 33750 नए केस, सक्रिय मरीज भी 1.5 लाख के करीब

Spread the love

कोरोना की रफ्तार आए दिन बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 33,750 नए मामले सामने आए हैं जो कि एक दिन पहले आए मामलों से 22.5 फीसदी अधिक है। जबकि इस दौरान 123 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस दौरान लगभग 10,846 लोग स्वस्थ भी हुए। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि सक्रिय मामले 1,45,582 हो गए हैं। देश में कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या की बात करें तो यह 3,42,95,407 हो गई है जबकि अब तक कुल 4,81,893 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 145 करोड़(1,45,68,89,306) को पार कर गया।  मौजूदा वक्त में रिकवरी रेट 98.20 फीसदी है। संक्रमण दर की बात की जाए तो दैनिक संक्रमण दर 3.84 फीसदी है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.68 फीसदी है।


Spread the love
और पढ़े  Assembly Election- असम, केरल और पुदुचेरी में बंपर वोटिंग, राज्यों में मतदान खत्म, जानिए अपडेट..
  • Related Posts

    गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय- गौतमबुद्ध विवि के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, योग्यता पूरी न करने पर की गई कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveनिर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योग्यता पूर्ण न करने के कारण गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी की सेवा समाप्त कर दी गई है। प्रभारी कुलसचिव…


    Spread the love

    होर्मुज: ‘खाड़ी से ओमान तक कोई बंदरगाह नहीं रहेगा सुरक्षित’, अमेरिका की नाकेबंदी वाली धमकी पर ईरान का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveईरान-अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी का एलान कर दिया है। इसके जवाब में ईरान ने सख्त चेतावनी दी। ईरान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *