child vaccination : – अब लगेगी 2007 या उससे पहले पैदा हुए सभी बच्चो को वैक्सीन, जानिए कैसे करें आवेदन ।।

में बढ़ते ओमिक्रॉन संक्रमण के बीच 15 से 18 साल के किशोरों के लिए कोरोना टीकाकरण आज से शुरू हो गया है। अभी तक 7.56 लाख किशोरों ने टीकाकरण के लिए CoWin एप पर पंजीकरण कराया है। इन सभी को कोवॉक्सिन की खुराक दी जाएगी। सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में किया जब नए वैरिएंट के खतरे के बीच स्कूल-कॉलेजों को खोलना एक चुनौती बना हुआ है।
साल 2007 और उससे पहले पैदा हुए किशोर कोराना वैक्सीन का टीका लगवा सकते हैं।
15 से 18 साल के किशोरों को सिर्फ कोवॉक्सिन ही लगेगी। इसके लिए राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोरोना वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक भेजी जाएगी।

कोविन एप पर 7.65 लाख किशोरों ने कोरोना वैक्सीन के लिए अभी तक रजिस्ट्रेशन करवाया है।  

बच्चों के लिए कोरोना टीकाकरण की अनुमति तब मिली है, जब देश में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ रहा है। ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 1500 के पार जा चुकी है।
पीएम मोदी ने 25 दिसंबर को 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए तीन जनवरी से टीकाकरण का एलान किया था।
बच्चों के अलावा हेल्थ वर्कर, फ्रंड लाइन वर्कर व वरिष्ठ नागरिकों को 10 जनवरी से प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी।

और पढ़े  भाजपा-शिअद गठबंधन पर बातचीत अंतिम दौर में: 40 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है भाजपा, दीपावली के बाद घोषणा संभव
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…