तीरथ सिंह रावत आज कोविड अस्पतालों की हकीकत जानने के लिए गढ़वाल दौरे पर

Spread the love

पहाड़ी जिलों में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच कोविड केयर अस्पतालों में इलाज की सुविधा का सच जानने के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शनिवार को गढ़वाल के दौरे पर हैं।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को गोपेश्वर जिला अस्पताल और पीजी कालेज में कोरोना टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे गोपेश्वर पहुंचे और सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां स्थापित हो रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया से जिले में कोरोना संक्रमण की जानकारी ली
इसके बाद मुख्यमंत्री टीकाकरण केंद्र भी पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही पुलिस ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की सराहना की। मुख्यमंत्री के साथ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री आधा घंटाक गोपेश्वर में रहने के बाद रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हो गए।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- SIR नोटिस का निपटारा करने बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, बैठक में दिए गए निर्देश
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *