देहरादून- SIR नोटिस का निपटारा करने बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, बैठक में दिए गए निर्देश

प्रदेश में 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के घर-घर जाकर बीएलओ एसआईआर संबंधी नोटिस का निस्तारण करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बुधवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों के डीईओ को निर्देश दिए कि 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर पर जाकर जारी नोटिसों की सुनवाई करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि इस बात का विशेष ध्यान रहे कि विसंगति वाले नोटिसों के मामलों में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को अनावश्यक बूथ पर न आना पड़े। बैठक में उन्होंने सभी डीईओ को फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के तहत अब तक प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार जांच कर समय पर निस्तारण के निर्देश दिए।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि किसी एक मतदाता की ओर से पांच से अधिक मामलों में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा रही हैं तो इसके लिए नियत प्रावधानों के अनुसार ईआरओ खुद अपने स्तर विधिवत जांच एवं सत्यापन की कार्रवाई करें। उन्होंने आयुक्त कुमांऊ दीपक रावत, आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप को अपने-अपने मंडलों में स्वयं जिलावार भ्रमण कर सुपर चेकिंग के निर्देश दिए।

और पढ़े  देहरादून: यूपीईएस के 24वें दीक्षा समारोह, बोले सीएम-डिग्री और पैकेज से नहीं, संस्कार और व्यवहार से बनेगी पहचान
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…