टी.एन. बाजपेयी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन।

Spread the love

*दिनांक 02 मार्च से 05 मार्च 22 तक चलेगा टूर्नामेंट*
आज दिनांक 02.03.2022 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के चारबाग़ स्थित रेलवे स्टेडियम में दिनांक 02.03.22 से 05.03.22 तक आयोजित होने वाले प्रथम अन्तर्विभागीय टी.एन. बाजपेयी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रारम्भ हुआ I नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, लखनऊ मण्डल द्वारा आयोजित इस टेनिस बाल टूर्नामेंट में मण्डल के समस्त विभागों की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है तथा प्रत्येक पारी को निर्धारित 10 ओवर खेलने को मिलेगे तथा प्रतियोगिता का सेमीफ़ाइनल एवं फाइनल मैच दिनांक 05.03.22 को खेला जायेगा | इस प्रतियोगिता में लखनऊ के अतिरिक्त मण्डल के सुल्तानपुर,फैजाबाद, प्रतापगढ़, रायबरेली एवं जौनपुर सहित अनेक विभागीय टीमे हिस्सा ले रही है | आज प्रथम मैच के आयोजन के सुअवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे लखनऊ श्री सुरेश कुमार सपरा एवं श्री शिवगोपाल मिश्रा, केन्द्रीय अध्यक्ष,ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन ने स्टेडियम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया एवं शांति के प्रतीक कबूतरों तथा गुब्बारों को आकाश में छोड़ा |

(रेखा शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक
उत्तर रेलवे, लखनऊ


Spread the love
और पढ़े  ग्रेटर नोएडा- हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में लूटपाट: पति गया बंगलूरू, विला में घुस आया लुटेरा, चाकू दिखा महिला से 15 लाख की लूट
  • Related Posts

    राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू: चंपत राय पहुंचे, संत हुए भावुक, बोले- रामजी दोषियों को दंड देंगे

    Spread the love

    Spread the love राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय होने के संकेत मिले हैं। बैठक में महासचिव और एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी के इस्तीफों पर चर्चा और फैसला हो…


    Spread the love

    ब्रेकिंग- अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी 

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी अयोध्या मे राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा, “मैं बैठक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *