टिहरी : हरियाणा के दो तस्करों करीब पौने दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार

Spread the love

टिहरी पुलिस का नशा और ड्रग्स के खिलाफ धरपकड़ का अभियान तेजी से चल रहा है। एक ओर कोरोना काल में पुलिस लाॅ एंड आॅर्डर, मिशन हौसला के तहत जरूरतमंदों की मदद में जुटी है वहीं दूसरी ओर अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मुनिकीरेती पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर करीब पौने दो किलो चरस बरामद की है। जिसकी बाजार में कीमत एक लाख 70 हजार रूपए आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि सोमवार सायं को एएसपी राजन सिंह के निर्देशन में मुनिकीरेती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत कपटियाल तिराहा ढालवाला में स्विफ्ट कार संख्या यूके 07एटी-0713 की चेकिंग की। पुलिस ने अवैध चरस के साथ पुलिस ने दो तस्करों नरेंद्र गोस्वामी पुत्र सतवीर सिंह निवासी ग्राम डूमरखा जींद हरियाणा से 900 ग्राम और फूल सिंह पुत्र पूरण सिंह निवासी ग्राम दतोली, सोनीपत हरियाणा को 800 ग्राम कुल 1 किलो 700 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन को सीज कर अरोपियों के खिलाफ एनडीपएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम में ढालवाला चैकी प्रभारी एसआई आशीष कुमार, कांस्टेबल शंशाक तिवारी, अवध नारायण, गिरीश नेगी शामिल रहे।
इधर, नई टिहरी कोतवाली पुलिस ने एक वाहन से नौ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ली है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार को गश्त के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि बौराडी बस अड्डे के पास एक वाहन संख्या यूके 09बी-3607 से अवैध शराब की तस्करी की जाती है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की लेकिन वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पुलिस ने चेकिंग की तो वाहन से 216 अद्दे अवैध अंग्रेजी शराब लगभग नौ पेटी बरामद हुई। वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। वाहन स्वामी की परिवहन विभाग से जानकारी जुटाई जा रही है।

और पढ़े  सीएम धामी, युवा शक्ति ही विकसित भारत और उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी…


    Spread the love

    रुद्रपुर- आग का गोला बनी कार, उठीं लपटें…नानकमत्ता में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से रफूचक्कर

    Spread the love

    Spread the loveनानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिडोरा-मझोला मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *