गुजरात : भूपेंद्र पटेल बने 17 वें मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई गोपनीयता की शपथ ।

Spread the love

गुजरात के मनोनीत नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर राज्यपाल के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता इस शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से एक साल पहले पटेल को जिम्मेदारी देकर बड़ा फैसला लिया है। भूपेंद्र पटेल जैसे नया नाम नाम हर किसी के लिए चौंकाने वाला था। वहीं शपथ ग्रहण के दौरान अमित शाह के अलावा शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, प्रमोद सावंत समेत भाजपा के अन्य बड़े नेता मौजूद रहे।
उधर  इससे पहले उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की नाराजगी की बात सामने आ रही थी लेकिन अब खुद उन्होंने इस बात को खारिज करते हुए कहा कि मैं नाराज नहीं हूं, मीडिया ने बढ़ा चढ़ाकर इसे पेश किया है। उन्होंने कहा कि  भूपेंद्र पटेल के नए सीएम बनने से मैं बहुत खुश हूं। पटेल ने कहा कि भूपेंद्र पटेल मेरे पुराने पारिवारिक मित्र हैं। मैंने उन्हें बधाई दी है। उन्हें सीएम के रूप में शपथ लेते देखकर हमें खुशी होगी। जरूरत पड़ने पर उन्होंने मेरा मार्गदर्शन भी मांगा है।


Spread the love
और पढ़े  PM का ताशकंद दौरा- उज्बेकिस्तान में भारतवंशियों के बीच प्रधानमंत्री, बिखरे तिरंगे और संस्कृति के रंग
  • Related Posts

    एशियाड 2026: मां-बाप खो चुकी बेटी का एशियाई खेलों से कटा नाम, अरुणाचल के CM ने खेल मंत्री से लगाई गुहार

    Spread the love

    Spread the loveएशियाई खेलों में अरुणाचल प्रदेश के खिलाडि़यों की भागीदारी फिर विवादों में है। तीन वर्ष पूर्व हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए वुशु के तीन खिलाडि़यों को चीन ने…


    Spread the love

    अमेरिका: ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़, 15 लोग लापता, 62 को सुरक्षित निकाला, वीडियो में दिखी तबाही

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में अचानक आई बाढ़ के बाद करीब 15 लोगों के लापता होने की खबर है। अचानक आई बाढ़ ने ब्राइट एंजेल कैन्यन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *