खुलासा : 1 साल में 22 लाख रुपये बढ़ी प्रधानमंत्री मोदी की संपत्ति, क्या रही इजाफे की वजह ।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सालाना आय कितनी होती है, बैंक खाते में कितने रुपये जमा किए हुए हैं और कुल नेटवर्थ कितनी है। इस बात की जानकारी में हर किसी की दिलचस्पी होती है। अधिकांश भारतीयों की तरह वह भी अपने पैसे बचत खातों और बैंकों के साथ सावधि जमा के जरिए बचाते हैं। उनके द्वारा संपत्ति और देनदारियों की नवीनतम घोषणा में इसकी जानकारी दी गई है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं, पीएम मोदी की आय में कितनी वृद्धि हुई है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुल संपत्ति(नेटवर्थ) 3.07 करोड़ रुपये है, जो कि पिछले साल के 2.85 करोड़ रुपये थी। यानी की उनकी कुल संपत्ति में इस साल 22 लाख रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं पीएम मोदी का शेयर बाजार में निवेश नहीं है और उनका निवेश राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र 8.9 लाख रुपये का है वहीं जीवन बीमा पॉलिसी 1.5 लाख रुपये का है। एलएंडटी इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड 20 हजार रुपये है जिसे उन्होंने साल 2012 में खरीदा था। 

इस वजह से हुई संपत्ति में वृद्धि
संपत्ति में वृद्धि मुख्य रूप से भारतीय स्टेट बैंक की गांधीनगर शाखा में उनके सावधि जमा के कारण हुई है। पीएम द्वारा दायर स्व-घोषणा के अनुसार, सावधि जमा राशि 31 मार्च 2021 को 1.86 करोड़ रुपये थी, जबकि पिछले साल यह 1.6 करोड़ रुपये थी।

पीएम मोदी के पास कोई वाहन नहीं
पीएम मोदी के पास कोई वाहन नहीं है। उनके पास सोने की चार अंगूठियां हैं जिनकी कीमत 1.48 लाख रुपये है। 31 मार्च, 2021 को उनका बैंक बैलेंस 1.5 लाख रुपये और हाथ में नकदी 36 हजार रुपये जो कि पिछले साल की तुलना में कम है।

और पढ़े  संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोले राहुल गांधी-यह संविधान पर हमला था, जिसे हमने हरा दिया

प्रधानमंत्री बनने के बाद से कोई संपत्ति नहीं खरीदी
2014 में पीएम बनने के बाद से मोदी ने कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी है। 2002 में खरीदी गई उनकी एकमात्र आवासीय संपत्ति का मूल्य 1.1 करोड़ रुपये की है। यह एक संयुक्त संपत्ति है और इसमें पीएम का केवल एक-चौथाई हिस्सा है। यानी कि कुल 14,125 वर्ग फुट संपत्ति में से, मोदी का हिस्सा 3,531 वर्ग फुट से थोड़ा अधिक हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    मां संग किया दुष्कर्म: दिल्ली में बंधक बनाकर 70 साल की बुजुर्ग संग हैवानियत, सुबह बेटी को बताया दर्द

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत एक 36 साल के बेटे ने अपनी 70…


    Spread the love

    केजरीवाल को कोर्ट से झटका- जस्टिस शर्मा ही करेंगी सुनवाई, खारिज हुआ आवेदन

    Spread the love

    Spread the loveआबकारी नीति मामले में आज हाईकोर्ट अरविंद केजरीवाल की रिक्यूजल याचिका पर अपना फैसला सुनाया। केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। इस दौरान केजरीवाल ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *