खबर जरा हटके – दुनिया में एक शहर ऐसा भी है जहां शॉपिंग से लेकर रेस्त्रां सभी जगह बिना कपड़ों के घूम सकते है, बस पाबंदी है तो सिर्फ इस बात की. देखिए हमारी पूरी खबर

Spread the love

दुनिया भर में अलग-अलग देश और शहरों का अपना एक कल्चर और उसकी खासियतें होती हैं। जो उसे दूसरों के अलग बनाती हैं लेकिन कुछ जगह ऐसी भी होती हैं जहां का कल्चर आपको हैरान कर सकता है। सोचिए अगर कोई ऐसी जगह हो जहां कोई कपड़े ही न पहनता हो तो शायद आपको यकीन नहीं होगा लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का एक शहर ऐसा भी है जहां लोग बिना कपड़ों के घूमते हैं। यहां पर लोग शॉपिंग से लेकर रेस्त्रां और जिम तक में बिना कपड़ों के जाते हैं। दूसरें देशों से भी लोग यहां गर्मियों में खूबसूरत बीच लाइफ का लुफ्त उठाने आते हैं। ये शहर अपनी इसी अनोखी लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है।  इसलिए यह शहर हमेशा से सुर्खियों में रहने के साथ ही विवादों में भी रहता है। तो चलिए जानते हैं इस शहर के बारे में।

फ्रांस में Cap D’Adge नाम का फ्रेंच शहर अपने अनोखे लाइफ स्टाइल के लिए ”न्यूड सिटी” के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि ये दुनिया का एक इकलौता शहर है जहां लोग ”न्यूडटूरिज्म के लिए आते हैं। यहां आने वाले टूरिस्टों को भी किसी तरह की पाबंदी का सामना नहीं करना पड़ता है। टूरिस्ट भी यहां बिना कपड़ों के घूम सकते हैं। हर साल गर्मियों में यह जगह सैलानियों से गुलजार हो जाती हैं। एक अनुमान के मुताबिक गर्मियों के दिनों में दुनियाभर से लगभग 50 हजार सैलानी बीच लाइफ का लुफ्त उठाने यहां पहुंचते हैं।

और पढ़े  Train Cancelled: पश्चिम रेलवे ने 26 जुलाई तक कैंसिल की ये ट्रेनें, जानें कारण और देखें रद्द ट्रेनों की लिस्ट

हनीमून डेस्टेनेशन है ये जगह
Cap D’Adge सबसे प्रसिद्ध हनीमून डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है क्योंकि यहां लोगों को बिना कपड़ों के घूमने की आजादी है। कई कपल्स यहां हनीमून मनाने आते हैं। यह शहर अपने खूबसूरत बीचेस के लिए भी मशहूर है। यहां पर समुंदर के किनारे का नजारा ही अलग होता है।

इस बात की है पाबंदी
भले ही  फ्रांस के इस शहर में आपको बिना कपड़ों के बाहर घूमने की आज़ादी है, लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि आप सार्वजनिक जगहों या लोगों के सामने अपने पार्टनर के साथ कहीं भी इंटिमेट हो सकते हैं। इस तरह से खुले में रोमांस करने पर आपके ऊपर लगभग 12,860 पाउंड का भारी-भरकम जुर्माना लग सकता है। इसी के साथ आपको इस शहर में रहने के लिए फीस भी चुकानी पड़ती है। इसके साथ ही यहां किसी भी तरह की फोटोग्राफी करने की भी मनाही है।


Spread the love
  • Related Posts

    हमास से हथियार छोड़ने पर बनी सहमति’: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, क्या गाजा से वापस लौटेगी इस्राइली सेना?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि गाजा में जारी युद्ध को रोकने के लिए…


    Spread the love

    Coal Mine Blast: पाकिस्तान की कोयला खदान में बड़ा हादसा, 32 मजदूरों की मौत, 10 अब भी फंसे

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 32 मजदूरों की मौत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *