खतरा : फिर एक नया रूप कोरोना का डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक है लैम्बडा वैरिएंट, 30 देशों में मिला।

Spread the love

कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट ने दुनिया में तबाही मचा दी, इस वैरिएंट ने भारत में कोरोना की दूसरी लहर तहत लाखों लोगों की जान ली और आज भी इस डेल्टा वैरिएंट को स्वास्थ्य अधिकारियों ने वैरिएंट ऑफ कंसर्न की श्रेणी में रखा हुआ है। डेल्टा के बाद अब कोरोना वायरस के लैम्बडा वैरिएंट को सबसे ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। 

मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न की श्रेणी में डाल दिया है। मंत्रालय ने जानकारी दी कि अबतक 30 से ज्यादा देशों में लैम्बडा वैरिएंट के मामले मिले हैं। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को ट्वीट किया और बताया कि लैम्बडा स्ट्रेन पेरू में सबसे पहले पाया गया, यह दुनिया में सबसे ज्यादा मृत्युदर वाला देश है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि ब्रिटेन में भी लैम्बडा वैरिएंट के कुछ मामले सामने आए हैं। बता दें कि कुछ स्वास्थ्य अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि ये वैरिएंट डेल्टा की तुलना में ज्यादा संक्रामक हो सकता है। पैन अमेरिकी स्वास्थ्य संगठन के हवाले से बताया गया कि पेरू में मई और जून के दौरान कोरोना वायरस के दर्ज किए गए कुल मामलों में से 82 फीसदी मामलों में लैम्बडा वैरिएंट पाया गया था। इसके अलावा चिली में मई और जून में दर्ज किए गए कुल मामलों में से 31 फीसदी मामलों में लैम्बडा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही लैम्बडा वैरिएंट को दक्षिण अमेरिका में वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि लैम्बडा बाकी म्यूटेंट्स से ज्यादा आक्रामक है और एंटीबॉडी पर तेज हमला करता है।

और पढ़े  बड़ा दावा- पश्चिम एशिया संकट: खत्म हो रहे हैं अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर,अब पीछे हटेंगे ट्रंप?

Spread the love
  • Related Posts

    बंगाल से जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़े आतंकी नेटवर्क की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के पुरबा बर्धमान जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। जांचकर्ता एक व्यापक आतंकी नेटवर्क से उसके संभावित संबंधों की जांच…


    Spread the love

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल मुकाबला कब-कहां और कैसे देखें? जानिए..

    Spread the love

    Spread the loveभारत के स्टार जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरने वाले हैं। क्वालिफिकेशन राउंड…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *