भारत में फिर एक बार कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी, 24 घंटे में आए 43733 नए संक्रमित..

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार घट रहे हैं लेकिन आज एक बार फिर कोविड के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 43733 नए मामले सामने आए और 930 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। वहीं देश में कई राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अनलॉक के तहत बिहार में 11वीं और 12वीं के स्कूल खोलने की भी अनुमति मिल गई है। इसके अलावा दूसरे राज्यों में शॉपिंग मॉल, दुकानें, बाजार, जिम और रेस्त्रां को खोलने की इजाजत दे दी गई है। 

भारत में कोरोना के दैनिक मामलों में उचार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को करीब नौ हजार से ज्यादा मामले सामने आए। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 43733 नए मामले सामने आए और इसी बीच 47,240 मरीजों ने कोरोना को मात दी। देश में रिकवरी दर 97.18 फीसदी हो गई है।

और पढ़े  दिल्ली: CJP नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पहली बार ट्रेस पासिंग का मामला, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी
  • Related Posts

    प्रदर्शन पड़ा भारी: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आशुतोष रांका और सौरव दास

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया…

    भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर की रिफाइनरी पर अमेरिका की नजर, ऊर्जा सहयोग को लेकर क्या है तैयारी?

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्तूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत के दौरे पर रहेंगे। रूबियो का भारत दौरा ऊर्जा सहयोग और निवेश के लिहाज से अहम…