क्रूज शिप ड्रग्स केस -अभिनेता शाहरुख खान को लगा झटका, बायजूस ( Byju’s )ने लगाई अपने सभी विज्ञापनों पर रोक, इतना होगा किंग खान को नुकसान..

Spread the love

क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में फंसे आर्यन खान के पिता शाहरुख खान को बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान देश की सबसे मूल्यवान शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूस (Byju’s) के ब्रांड एंबेसडर हैं। अब उनके बेटे आर्यन खान के न्यायिक हिरासत में जाने के बाद बायजूस ने शाहरुख खान के सभी विज्ञापनों को रोक दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अग्रिम बुकिंग के बावजूद बायजूस ने उनके सभी विज्ञापनों को बंद कर दिया है।

किन कंपनियों के साथ है किंग खान की डील?
बायजूस किंग खान की सबसे बड़े स्पॉन्सरशिप डील्स में से एक था। इसके अलावा वे हुंडई, एलजी, दुबई टूरिज्म और रिलायंस जियो जैसी कई कंपनियों के लिए भी चेहरा हैं।
शाहरुख खान को कितने पैसे देती है बायजूस?
रिपोर्ट्स के अनुसार, बायजू ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए शाहरुख खान को सालाना तीन से चार करोड़ रुपये का भुगतान करती है। अभिनेता 2017 से इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही थी चर्चा
लोग बायजूस पर सवाल उठाने लगे थे। वे पूछने लगे कि शाहरुख को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाकर कंपनी क्या संदेश देना चाहती है। लोगों ने पूछा कि क्या शाहरुख अपने बेटे को यही सिखा रहे हैं? एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, ‘रेव पार्टी कैसे करें? बायजूस की ऑनलाइन क्लास में जुड़ा नया सिलेबस।’ 

कितनी है बायजूस की वैल्युएशन?
इसी सप्ताह बायजूस ने 30 करोड़ डॉलर की बड़ी फंडिंग जुटाई थी। इसके बाद कंपनी की वैल्युएशन 18 अरब डॉलर यानी करीब 1,342.10 अरब रुपये हो गई है। जबकि साल की शुरुआत में पिछले फंडिंग राउंड के बाद बायजूस की वैल्यू 16.5 अरब डॉलर थी।

और पढ़े  नेपाल जलप्रलय: नेपाल की जलप्रलय छोड़ रही है बर्बादी के निशान, लहरों के साथ भारत आ रहे शव

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़- सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का अभियान हुआ तेज, त्रासदी से बचे 21 भारतीय पहुंचे काठमांडू

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बाढ़ से आई तबाही का मंजर विचलित कर रहा है। भारत के लोग बड़ी संख्या में लापता हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के लापता लोगों…


    Spread the love

    नेपाल आपदा- 475 लोगों की मौत, 667 लापता और 1500+ बचाए गए,रसुवा हाइड्रोपावर टनल में सेना का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई प्रलयंकारी भोटे कोशी बाढ़ ने पूरे देश में भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 475 हो चुका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *