कोरोना से मरने वाले आंकड़े से दहशत , 1 दिन में मिले 2,22,834 नए संक्रमित.■

Spread the love

भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल बना हुआ है। कोरोना मरीजों की  बड़ी संख्या की वजह से देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। सैकड़ों लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत ज्यादातर राज्यों में तमाम पाबंदियां लागू हैं। पिछले 24 घंटे में 2.22 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 4,455 की जान चली गई है। इस बीच, देश में ब्लैक फंगस ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक बार फिर सक्रिय मामलों का ग्राफ नीचे आ रहा है। राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 3,02,544 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 2,37,28,011 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों संख्या अधिक है, जिससे सक्रिय मामलों में गिरावट आई है। फिलहाल, देश में 27,20,716 सक्रिय मामले हैं।

देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में बीते 24 घंटे में 4,454 ने संक्रमण से दम तोड़ दिया था। इसके साथ ही कोविड से मरने वालों की संख्या 3,03,720 पहुंच गई। बता दें कि देश में पिछले करीब 10 दिन से अधिक समय से हर रोज कोरोना से 4 हजार से अधिक लोगों की मौत होने का सिलसिला जारी है

और पढ़े  संसद का मानसून सत्र-

Spread the love
  • Related Posts

    असम- बाढ़ का कहर: 622 गांव पानी में डूबे, 75 लोगों की गई जान, खतरनाक हालात पर हिमंता सरकार का बड़ा एलान

    Spread the love

    Spread the loveअसम में बाढ़ का कहर जारी है। अब इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। बाढ़ के कारण असम में पिछले 24 घंटों में सात…


    Spread the love

    संसद का मानसून सत्र-

    Spread the love

    Spread the loveसंसद के मानसून सत्र में मंगलवार को पेपर लीक के मुद्दे पर लंबी और गरमागरम बहस हुई। प्रियंका गांधी ने नए संसोधनों की आलोचना की और पीएम मोदी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *