कालपी जालौन : सामूहिक विवाह कार्यक्रम में तीन जोड़ों ने थामा जीवन भर का हाथ

Spread the love

शनिवार को नगर पालिका परिषद कालपी के तत्वाधान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम धूमधाम पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर 3 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया।

नगर के मोहल्ला आलमपुर स्थित शेल्टर होम के प्रांगण में आयोजित
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने कहा कि सरकार ने बेटियों के हितों लिए तमाम प्रकार के लाभकारी योजनाएं शुरू की है। बेटियों के जन्म से लेकर शादियों तक का खर्च सरकार के द्वारा किया जा रहा है। इसके नतीजे काफी उत्साहजनक साबित हुए हैं। भ्रूण हत्या भी बंद हो गये है। उन्होंने नव विवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल जीवन की कामना की है।कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शासन के द्वारा महत्वाकांक्षी योजना शुरू की गई है अब बेटियों की शादियों के लिए मा – वाप को किसी प्रकार की चिंता नहीं होती है। सरकार का यह कदम बेहद सराहनीय है। मां बनखंडी धाम के मंहत जमुना दास महाराज ने आशीर्वाद देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं विकास की कामना की है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार ने कहा कि हम आप लोगों के बीच में जो भी लोग अपने बेटे बेटियों की शादी कराना चाहते हैं। वह नगरपालिका में आकर संपर्क कर सकते हैं। आगामी दिनों में जो भी फिर से कार्यक्रम की तिथि निर्धारित होगी ।उसमें शामिल कराया जाएगा. कार्यक्रम का संचालन पालिका के लेखाकार हर भूषण सिंह चौहान के द्वारा किया गया। समारोह में नवविवाहित जोड़े शकुंतला देवी संग नरेंद्र कुमार एवं सुधा संग दीपक कुमार तथा मानसी सिंह आशू कुमार की शादी रीति रिवाज से कराई गई। समारोह में महंत जमुना दस महाराज, उप जिलाधिकारी विधायक, चेयरमैन समेत तमाम लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट किए। पालिका अध्यक्ष बैकुंठी देवी, रमा देवी अहिरवार एडवोकेट, शिवपाल सिंह यादव, रमेश सिंह, अशोक कुमार, सरफराज बाबा आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

और पढ़े  मैडम चला रही थी ठगी का ऑफिस: नौकरी दिलाने के नाम पर 250 से ज्यादा युवाओं को बनाया शिकार

Spread the love
  • Related Posts

    CM बनने की कामना वो भी अखिलेश यादव की..201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे बॉबी

    Spread the love

    Spread the love समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चल रहे रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी…


    Spread the love

    गाजियाबाद- 5000 करोड़ का घोटाला: दो कंपनियों पर लगे आरोप, ऐसे चल रहा था पूरा खेल, 10 लोगों पर केस

    Spread the love

    Spread the love कवि नगर थाने में वैदिक आयुरक्योर कंपनी और एक्सिस ई-कॉर्पोरेशन के खिलाफ पांच हजार करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का मामला दर्ज किया गया है। अधिवक्ता महेश…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *