शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क के सदस्यों को आतंकी घोषित किया जाए, UP पुलिस ने गृहमंत्रालय से की सिफारिश

देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द, अखंडता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के कथित प्रयासों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की एटीएस और एसटीएफ ने शाहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, आईएसआई के निर्देशों पर सक्रिय यह नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को प्रभावित कर उन्हें कट्टरपंथ की ओर ले जाने का प्रयास कर रहा था। जांच में युवाओं को धन और काम का लालच देकर धमकी, आगजनी, रेकी, पोस्टर चिपकाने और पेट्रोल बम फेंकने जैसी गतिविधियों में शामिल कराने की बात सामने आई है।
यूपी पुलिस के मुताबिक अब तक 12 एफआईआर दर्ज कर 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से पिस्टल, कारतूस, चाकू, ज्वलनशील पदार्थ और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए गए हैं।
26 मई 2026 को केंद्रीय एजेंसियों के साथ चलाए गए अभियान में नेटवर्क से जुड़े करीब 175 संदिग्धों की जांच की गई। वहीं, 12 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 62 संदिग्धों से पूछताछ की गई। पुलिस ने जुलाई 2026 में गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर नेटवर्क और उसके सदस्यों को यूएपीए की धारा 35 के तहत आतंकी घोषित कर चौथी अनुसूची में शामिल करने का अनुरोध किया है।
और पढ़े  पति ने सुहागरात पर रख दी ऐसी शर्त, अवसाद में पहुंची दुल्हन, ऐसी बात सुनकर किसी को भी आ जाएगी घिन
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…