कालपी : विधिक साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को किया जागरूक

तहसील विधिक सेवा समिति कालपी के तत्वाधान में विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम उसरगांव में नायब तहसीलदार राजेश पाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।इस दौरान ग्रामीणों को कानून तथा शासन की योजनाओं की जानकारियां देकर जागरूक किया गया।
उक्त गांव के परिषदीय विद्यालय के परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार राजेश पाल ने कहा कि यदि किसी किसान की सांप काटने से मृत्यु होती है तो शासन द्वारा उसके परिवार को 4 लाख रुपये की मदद दिया जाता है। यदि किसी किसान की दुर्घटना में मृत्यु होती है और उसका पोस्टमार्टम कराया जाता है तो किसान के परिवार को शासन 5 लाख रुपये सहायता राशि देता है। उन्होंने वरासत के बारे में भी लोगो को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पशु चिकित्साधिकारी डॉ रविंद्र कुमार ने पशुधन बीमा और टीकाकरण के बारे में लोगों को बताया। समाज कल्याण विभाग से पधारे देवेंद्र त्रिवेदी ने लोगों को विकलांग और वृद्धावस्था पेंशन के बारे में लोगों को जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन करते हुये पर्यावरण कार्यकर्ता राम मोहन चतुर्वेदी ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम अधिनियम 1972 के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। पीएलबी कमलेश कुमार ने राशन कार्ड और किसान सम्मान निधि के बारे में, कृष्ण कुमार प्रजापति ने परिवार परामर्श केंद्र और अरविंद पांडे ने बिभिन्न मामलों के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ममता देवी, पीएलबी इरफान मंसूरी, जितेंद्र पांडे, बलखंडी, मोहनलाल, अख्तर अहमद, रामकुमार, धीरेंद्र पाल सिंह और वीरेंद्र उपस्थित रहे।

और पढ़े  एलपीजी गैस बुकिंग में बदलाव: उपभोक्ता को 1 अक्तूबर तक करना होगा ये काम, घर बैठे आप भी पूरी कर सकते हैं शर्तें
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…