एचडीएफसी बैंक के खातों में लगी सेंध – अवैध रूप से रुपये निकालने के प्रयास में 3 बैंक कर्मियों समेत 12 लोग गिरफ्तार ।

Spread the love

एक प्रवासी भारतीय (एनआरआई) के कुछ बैंक खातों से अवैध रूप से राशि निकालने का प्रयास करने के मामले में एचडीएफसी के तीन कर्मियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बैंक ने भी इस मामले में आरोपी अपने कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि इस मामले में संलिप्तता होने पर एचडीएफसी के तीन कर्मियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने इस खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के 66 प्रयास किए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने धोखाधड़ी कर खाताधारक की चेकबुक हासिल कर ली थी, जिसे बरामद कर लिया गया है। आरोपियों ने खाता धारक के अमेरिका के मोबाइल नंबर के जैसा नंबर भी खरीद लिया था।
बैंक ने बयान जारी कर कहा कि हमारे सिस्टम के कुछ खातों से ट्रांजेक्शन करने के अनाधिकृत और संदिग्ध प्रयासों पर नजर पड़ी। हमारे सिस्टम ने हमें सूचित कर दिया। इसके बाद हमने प्रवर्तन एजेंसियों को आगे की कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया और मुकदमा दर्ज कराया। बैंक ने कहा कि एफआईआर के आधार पर पुलिस ने बैंक कर्मियों समेत सभी संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। हमने जांच पूरी होने तक आरोपी बैंक कर्मियों को निलंबित कर दिया है। बैंक इस जांच में एजेंसियों का पूरा सहयोग कर रहा है।


Spread the love
और पढ़े  TMC दफ्तर में फांसी के फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव,पांच बार जीता था चुनाव
  • Related Posts

    राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन ‘अंतिम दौर’ में…


    Spread the love

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *