अभिनेता शाहरुख के बेटे आर्यन की जमानत पर आज होगा फैसला, मिलेगी बेल या फिर जाना होगा जेल ।

मुंबई क्रूज डग्स पार्टी मामले में आर्यन खान की जमानत पर गुरुवार को सेशन कोर्ट में सुनवाई होगी। 14 अक्तूबर को सेशंस कोर्ट में जज ने वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।NCB ने कोर्ट में आर्यन खान को जमानत ना दिए जाने के खिलाफ अपनी दलीलें पेश की थीं। एनसीबी ने कहा था, आर्यन खान इंटरनेशनल ड्रग रैकेट में शामिल है।
शाहरुख खान का लाडला बेटा आर्यन खान ऑर्थर रोड जेल में है। आर्यन को जेल में आम कैदियों की तरह ही रहना पड़ रहा है। आर्यन का अंडर ट्रायल नंबर N956 है। जेल में किसी अंडर ट्रायल कैदी को उसके नाम से नहीं बल्कि उसके नम्बर से बुलाया जाता है।
आर्यन के साथ बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस के साथ भी चैट सामने आई है। इस चैट में नशे को लेकर बातचीत हो रही थी। कोर्ट में बहस के दौरान एनसीबी की टीम ने आरोपियों के जो चैट्स अदालत को सौंपे हैं उनमें आर्यन के साथ इस एक्ट्रेस के साथ चैट भी शामिल है।

मुंबई क्रूज डग्स पार्टी मामले में आर्यन खान (Aryan Khan Bail) की जमानत पर गुरुवार को सेशन कोर्ट में सुनवाई होगी। ड्रग्स केस में फंसे आर्यन की बेल अर्जी पिछले कई दिनों से अगली तारीख पर टाल दी जा रही थी। 14 अक्तूबर को सेशंस कोर्ट में जज ने वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। आर्यन खान को 2 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था।

और पढ़े  सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हमले: 3 लोगों की मौत, होर्मुज के वैकल्पिक मार्ग पर भी मंडराया खतरा?
  • Related Posts

    2026 शारदीय नवरात्रि- शारदीय नवरात्रि आज से शुरू,जानें पूजा विधि-भोग और आरती…

    हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 11 अक्तूबर 2026 से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। पहले…

    नेपाल में कुदरत का कहर: बुढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़, देखते ही देखते बह गए कई घर, गांवों में मचा हड़कंप

    नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बुढ़ी गंडकी नदी ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ तेज बहाव में मिट्टी और…