हिंदुओं पर हमला करने वालों पर होगा एक्शन, बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने मंत्रियों को दिया आदेश

Spread the love

हिंदुओं पर हमला करने वालों पर होगा एक्शन, बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने मंत्रियों को दिया आदेश
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने 19 अक्टूबर को गृहमंत्री से हिंदुओं के खिलाफ हिंसा करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है। हसीना ने लोगो से तथ्यों की जांच किए बिना सोशल मीडिया पर किसी भी चीज पर भरोसा नहीं करने को कहा है।

दुर्गा पूजा से बांग्लादेश में हिंदुओं के मंदिरों पर हमले बढ़ गए हैं। दुर्गा पूजा समारोहों के दौरान सोशल मीडिया पर कथित तौर पर ईशनिंदा करने वाला एक पोस्ट देखने को मिला था जिसके बाद से बांग्लादेश में एक भीड़ ने 66 मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और कम से कम 20 मकानों को आग के हवाले कर दिया।

सरकार के कैबिनेट सचिव खांडकर अनवारूल इस्लाम के हवाले से ढाका ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पीएम हसीना ने मंगलवार को साप्ताहिक कैबिनेट बैठक के दौरान गृहमंत्री असदुज्जमान खान को उन लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है जिन्होंने धर्म का इस्तेमाल कर हिंसा भड़काई थी।
हसीना ने गृह मंत्रालय को सतर्क रहने और ऐसी घटनाओं न हो, इसे लेकर कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया करने की घोषणा की है।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक अलग-अलग हमलों में हिंदू समुदाय के छह लोग मारे गए हैं लेकिन इस आंकड़े की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। गृहमंत्री ने कहा है कि कोमिला घटना की जांच की जा रही है। हम आरोपियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए काम कर रहे हैं।

और पढ़े  अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD वेंस के घर गूंजी किलकारी: पत्नी उषा ने दिया बेटे को जन्म

सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी हालिया सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ देशभर में सौहार्द्र रैलियां कर रही है और शांतिपूर्ण जुलूस निकाल रही है। अवामी लीग के महाचिव ओबैदुल कादिर ने यहां एक रैली में कहा है कि हिंदू भाई-बहन को डरने की जरूरत नहीं है। शेख हसीना और अवामी लीग आपके साथ है।


Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा दावा- पश्चिम एशिया संकट: खत्म हो रहे हैं अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर,अब पीछे हटेंगे ट्रंप?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल ईरान पर…


    Spread the love

    फ्रांस-स्पेन में आग का तांडव: 2.5 लाख+ लोगों ने घर छोड़े, सैकड़ों एकड़ जंगल खाक, राष्ट्रपति मैक्रों क्या बोले

    Spread the love

    Spread the loveफ्रांस ने जंगल की भीषण आग से निपटने के लिए शनिवार को भारी मात्रा में आग बुझाने वाला केमिकल (फ्लेम रिटार्डेंट) गिराने के लिए एक विशाल सैन्य कार्गो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *