एक्शन में उत्तराखंड की धामी सरकार :- महामारी के नये वेरिएंट पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, अब होगी बाहरी राज्यों से आने वालों की सीमाओं पर कोरोना जांच…

Spread the love

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने और नए वेरिएंट की रोकथाम के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने सीमाओं पर बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों की चेकिंग और कोविड जांच करने के निर्देश दिए हैं।
ऊधमसिंह नगर जिले में दक्षिण अफ्रीका के कांगो से लौटे एक व्यक्ति की कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन एहतियात के तौर उसे आइसोलेशन में रखा गया है। विभाग ने दूसरे देशों से उत्तराखंड आने वाले हर व्यक्ति की कोविड जांच करने के साथ ही 14 दिन के आइसोलेशन में रखने के लिए सभी जिलों के सीएमओ को निर्देश दिए हैं।
सचिव स्वास्थ्य डॉ.पंकज कुमार पांडे ने बताया कि राज्य से बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी तक भारत और उत्तराखंड में नए वेरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों की सूचना राज्य को भेजी जा रही है।
14 दिन क्वारंटीन किया जाएगा
सचिव ने कहा कि सभी जिलों को निर्देश दिए कि बाहरी राज्यों से आने वाले किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर कोविड जांच कर 14 दिन का क्वारंटीन किया जाए। संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए सीमाओं पर भी सैंपल जांच और चेकिंग की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में दफनाए शव, पुलिस ने निकाले बाहर
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *