उत्तराखण्ड/चमोली : पूर्व कबीना मंत्री राजेंद्र भडारी ने भूस्खलन क्षेत्र के संबंध में डीएम को ज्ञापन सौपकर ट्रीटमेंट करने की मांग की .

Spread the love

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भडारी ने नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत हल्दापानी के निचले क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन के संबंध में जिलाधिकारी स्वाती एस भदौरिया को ज्ञापन सौप कर ट्रीटमेंट करने की मांग की।

जिलाधिकारी कार्यलय में पहुंच कर पूर्व काबिना मंत्री व काग्रेस पार्टी के कार्यकताओं ने जिलाधिकारी को दिए हुए ज्ञापन में कहा कि हल्दापानी गोपेश्वर में जुलाई 2020 में हुई भारी बारिश से भू-धंसाव हुआ था, जिसने वर्ष 2021 में विकराल रूप ले लिया है। कहा गया है कि जल्द ही भू-धंसाव का ट्रीटमेंट कार्य नहीं किया गया तो हल्दापानी क्षेत्र को यह अपने आगोस में ले लेगा।

पूर्व मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने कहा उक्त समस्या का
तत्काल निराकरण नहीं किया गया तो 3 दिन के पश्चात स्थानीय लोगों के साथ आपदा स्थल पर धरने पर बैठने को मजबूर होंगे और किसी भी प्रकार की क्षति के लिए शासन प्रशान संपूर्ण रूप से जिम्मेदार रहेगा। इस मौके पर विकास जुगरान, प्रमोद बिष्ट, योगेंद्र बिष्ट, ओम प्रकाश नेगी, सूर्य प्रकाश, संदपी नेगी, संदीप झिक्वाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्या उषा रावत, भागीरथी, ललीता विमला सजवाण, कमला बिष्ट आदि मौजूद थे।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड Weather: पहाड़ से मैदान तक मौसम खुला,कल से फिर बिगड़ने के आसार
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *