नैनीताल : तकरीबन सालभर से शोपीस बनकर लटकी स्ट्रीट लाइटों में भरा पानी..

एशियन डवलपमेंट बोर्ड की ओर से लाखों रुपये खर्च कर नैनीझील के चारों ओर लगाई गई स्ट्रीट लाइट (लैंप पोस्ट) रोशनी तो नहीं बिखेर सकी, अलबत्ता उनमें बारिश का पानी भर गया। सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल होने के बाद हरकत में आए विभाग ने प्लास्टिक के लैंपों में ड्रिल कर उनमें भरा पानी निकाला।

बता दें कि नैनीताल के सौंदर्यीकरण के लिए नैनीझील के चारों ओर सालभर पहले एडीबी ने 200 पोल लगाए, इनमें 400 बिजली के बल्ब लगाए गए। हर लैंप में दो बल्ब लगाए गए। लैंप लगाने के बाद साल भर पहले एक बार इन्हें ट्रायल के लिए जलाया गया। सालभर बाद भी एडीबी ने इन्हें न तो नगर पालिका को और न ही पर्यटन विभाग को हस्तांतरित किया है। नतीजा यह रहा कि देखरेख के अभाव में इनमें बारिश का पानी भर गया है।

पानी भरे लैंपों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो सरकारी सिस्टम की फिजूलखर्ची और लापरवाही पर खूब आलोचना हुई। इसके बाद विभाग हरकत में आया और सोमवार को ड्रिलर से लैंपों में छेद कर पानी निकाला गया।

और पढ़े  कोटद्वार: मस्जिद तोड़ने की पोस्ट पर विवाद, मोहम्मद दीपक ने व्यापारी से की हाथापाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…