उत्तराखंड : लंबे समय से चल रही गेस्ट टीचरों की मांग हुई पूरी, धामी सरकार ने 15 हजार से बढ़ाकर किया 25000 मानदेय ।

Spread the love

उत्तराखंड सरकार ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत गेस्ट टीचरों का मानदेय 15 से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहली कैबिनेट में लिए गए इस फैसले के बाद शासन ने अब इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इससे चार हजार से अधिक गेस्ट टीचर लाभान्वित होंगे।
कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया था कि गेस्ट टीचरों का मानदेय बढ़ाकर 25 हजार किया जाएगा। जबकि प्राथमिकता के आधार पर उनकी गृह जिलों में तैनाती की जाएगी। उनके पदों को भी खाली नहीं माना जाएगा।

शिक्षा सचिव राधिका झा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत गेस्ट टीचरों का 22 नवंबर वर्ष 2018 के शासनादेश के मुताबिक 15 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय तय किया गया था। इस संबंध में शासन में विचार के बाद निर्णय लिया गया है कि इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया जाएगा। राज्यपाल की ओर से इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मू का दून पहुंचने पर सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत, कल पीओपी में होंगी शामिल
  • Related Posts

    नैनीताल- Accident: सफर बना आखिरी…पति-बच्चों के सामने खाई में गिरीं 2 मांएं, ऐसे हुआ हादसा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल की खुशनुमा यादें समेटकर लौट रहे मेरठ के एक ही परिवार के 29 लोगों के लिए यह ट्रिप कभी न भुलाने वाली बन गई। वाहन का ब्रेक…


    Spread the love

    देहरादून- चुनावी पिच पर छोटी टीम को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश प्रभारी कर सकती हैं पीसीसी की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए छोटी टीम को बड़ी जिम्मेदारी देगी। प्रदेश कांग्रेस की ओर से नई कार्यकारिणी के लिए भेजी गई नामों की सूची के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *