उत्तराखंड : लंबे समय से चल रही गेस्ट टीचरों की मांग हुई पूरी, धामी सरकार ने 15 हजार से बढ़ाकर किया 25000 मानदेय ।

उत्तराखंड सरकार ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत गेस्ट टीचरों का मानदेय 15 से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहली कैबिनेट में लिए गए इस फैसले के बाद शासन ने अब इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इससे चार हजार से अधिक गेस्ट टीचर लाभान्वित होंगे।
कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया था कि गेस्ट टीचरों का मानदेय बढ़ाकर 25 हजार किया जाएगा। जबकि प्राथमिकता के आधार पर उनकी गृह जिलों में तैनाती की जाएगी। उनके पदों को भी खाली नहीं माना जाएगा।

शिक्षा सचिव राधिका झा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत गेस्ट टीचरों का 22 नवंबर वर्ष 2018 के शासनादेश के मुताबिक 15 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय तय किया गया था। इस संबंध में शासन में विचार के बाद निर्णय लिया गया है कि इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया जाएगा। राज्यपाल की ओर से इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

और पढ़े  देहरादून क्राइम: घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…